करंट से युवक की मौत, सड़क जाम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Jun 2017 4:51 AM
विज्ञापन

हादसा. साहरघाट के बैंगरा गांव की घटना साहरघाट : स्थानीय थाना क्षेत्र के बैंगरा गांव निवासी 40 वर्षीय युवक की बिजली के चपेट में आने से हुई मौत के उपरांत सोमवार की देर रात मृतक का शव आते ही ग्रामीणों का आक्रोश उबल पड़ा और देखते ही देखते रात के करीब 9 बजे के आस-पास […]
विज्ञापन
हादसा. साहरघाट के बैंगरा गांव की घटना
साहरघाट : स्थानीय थाना क्षेत्र के बैंगरा गांव निवासी 40 वर्षीय युवक की बिजली के चपेट में आने से हुई मौत के उपरांत सोमवार की देर रात मृतक का शव आते ही ग्रामीणों का आक्रोश उबल पड़ा और देखते ही देखते रात के करीब 9 बजे के आस-पास आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को मुआवजा प्रदान करने को लेकर बसैठ से साहरघाट जानेवाली एसएच 75 मुख्य पथ को बांस बल्ले लगाकर जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाकर अपने आक्रोश का इजहार किया.
सड़क के सभी संभावित निकासी वाले मुख्य स्थानों पर बांस बल्ले लगाकर पूर्णरुपेण सड़क को जाम कर दिया गया. उधर जाम की खबर मिलते ही साहरघाट एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने अपने दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, पर बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी और वरीय अधिकारियों को बुलाये जाने की मांग पर अड़े रहे.
बता दें कि मधवापुर थाना पुलिस और खिरहर थाना पुलिस के अलावे सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा के आने व समझाने के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नही हुये और सारी रात समझाने बुझाने का प्रयास चलता रहा. लोगों का आरोप था कि निजी रुप से काम कर रहे बिजली मिस्त्री को फ्रेंचाइजी के लोगों ने उसके घर से बुलाकर ले गया और तार जोड़ने के क्रम में ही बिजली चालू करने से उसकी मौत हो गयी. वहीं कुछ लोगों का कहना था कि युवक की मौत से उसके बच्चों के जीवन यापन की समस्या बन गयी है. मृतक के परिजनों को सरकारी सहायत दिये जायें. मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बेनीपट्टी एसडीएम राजेश परिमल व पूर्व विधायक रामाशीष यादव मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों से वार्ता की और हरसंभव सरकारी सहायता प्रदान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा सके.
बता दें कि सोमवार को पाकिड़शाम गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान बिजली के चपेट में आने से नीचे गिरकर बैंगरा गावं निवासी 40 वर्षीय भूने यादव की मौत हो गयी थी. उधर सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों किनारे वाहनों का लंबी कतार लग गयी. रात के अंधेरे में लोग बाइ पास के रास्ते तलाश करते नजर आये. बारात जा रही दर्जनों वाहनों समेत अन्य यात्रियों को भी भारी फजीहत झेलनी पड़ी. मौके पर मधवापुर एसएचओ
अशोक कुमार व खिरहर एसएचओ विक्रम झा के अलावे स्थानीय थाना पुलिस मौजूद रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










