आइएमए व भासा का राज्य स्तरीय सम्मेलन 11 को

Updated at :07 Jun 2017 4:50 AM
विज्ञापन
आइएमए व भासा का राज्य स्तरीय सम्मेलन 11 को

मधुबनी : चिकित्सकों के साथ आये दिन हो रहे मारपीट, दुर्व्यवहार व अस्पताल में तोड़-फोड़ की घटना को सरकार अविलंब रोके. चिकित्सकों को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराये. ताकि वे निर्भीक व तनाव रहित होकर मरीजों को बेहतर सुविधा दे सकें. उक्त बातें सदर अस्पताल के सभा कक्ष में इंडिया मेडिकल एसोसिएशन व भासा की आयोजित […]

विज्ञापन

मधुबनी : चिकित्सकों के साथ आये दिन हो रहे मारपीट, दुर्व्यवहार व अस्पताल में तोड़-फोड़ की घटना को सरकार अविलंब रोके. चिकित्सकों को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराये. ताकि वे निर्भीक व तनाव रहित होकर मरीजों को बेहतर सुविधा दे सकें. उक्त बातें सदर अस्पताल के सभा कक्ष में इंडिया मेडिकल एसोसिएशन व भासा की आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए सीएस डा. अमरनाथ झा ने कही. बैठक में मंगलवार को 10 बजे से 11 बजे तक सभी चिकित्सकों द्वारा पेन डाउन स्ट्राइक किया गया. इसमें आकस्मिक सेवा में कार्यरत चिकित्सकों को वंचित रखा गया.

बैठक में क्लिनिकल एस्टेविलसमेंट व पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट में सुधार करने का मुद्दा उठाया गया. बैठक में आगामी 11 जून को आइएमए व भासा द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा की गयी. सम्मेलन में आकस्मिक सेवा में कार्यरत चिकित्सकों को शामिल नहीं करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में एसीएमओ डा. आरडी चौधरी, डीएमओ डा. सीके सिंह, डीएस डा. एएन प्रसाद, डीआइओ डा. एसपी सिंह, आइएमए अध्यक्ष डा. केके चौधरी, सचिव डा. नागेंद्र यादव, भासा के सचिव डा. आरके सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डा. डीएस मिश्रा शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन