एसआइटी ने सहरसा के अमित से की पूछताछ
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Jun 2017 5:49 AM
विज्ञापन

मधुबनी/सहरसा : नैंसी हत्याकांड की जांच में रविवार को नैंसी के छोटे चाचा सुनील के साला अमित कुमार झा से पुलिस ने पूछताछ की है. नैंसी के पिता ने बताया कि एसआइटी की टीम ने सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अमित से घंटों पूछताछ की. हालांकि, इसमें किस प्रकार की सफलता पुलिस को मिली है […]
विज्ञापन
मधुबनी/सहरसा : नैंसी हत्याकांड की जांच में रविवार को नैंसी के छोटे चाचा सुनील के साला अमित कुमार झा से पुलिस ने पूछताछ की है.
नैंसी के पिता ने बताया कि एसआइटी की टीम ने सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अमित से घंटों पूछताछ की. हालांकि, इसमें किस प्रकार की सफलता पुलिस को मिली है इसका खुलासा अभी नहीं मिल सका है. पुलिस के जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच करने की कोशिश की जा रही है.
इधर झंझारपुर एएसपी निधि रानी अंधरामठ गांव पहुंचीं. उन्होंने उन तीन बच्चों से पूछताछ की जिनके बारे में परिजनों ने पूर्व में बताया था कि नैंसी इन्हीं बच्चों के साथ देखी गयी थी. एएसपी ने 12 वर्षीय हिमांशु, दस वर्षीया साक्षी व 14 वर्षीया भारती से पूछताछ की. सूत्रों का कहना है कि पहले सभी बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की गयी. फिर बाद में सभी को एक साथ शामिल करने के बाद भी एएसपी निधि रानी ने पूछताछ की. एएसपी ने बीते 25 मई को जिस दिन नैंसी गायब हुई उस दिन के हर उस पहलू की जांच की, जहां नैंसी गयी थी या फिर जहां नैंसी के रहने की बात उसके सहेली व परिजनों ने बतायी.
इस दौरान वे नैंसी के गायब होनेवाले स्थल, गली, शव मिलनेवाले स्थल की जांच की. मालूम हो कि नैंसी हत्याकांड की जांच के लिये गठित एसआइटी टीम का नेतृत्व झंझारपुर एएसपी निधि रानी को ही सौंपी गया है.
परिवार करेगा हर सहयोग : नैंसी के पिता रवींद्र झा ने कहा है कि उनका पूरा परिवार पुलिस प्रशासन को जांच में सहयोग करने को तैयार है. जिस प्रकार से केवल परिवार तक पुलिस की जांच सिमट कर रह गयी है उससे यह आशंका है कि ऐसे में शायद ही पुलिस हत्यारे तक पहुंच सकेगी. कहा कि पुलिस रह-रह कर केवल परिजनों से ही पूछताछ कर रही है. श्री झा ने कहा है कि उनका एसआइटी की जांच पर पूरी तरह विश्वास नहीं है. जिस तरह से शुरू से ही इस केस को उलझाया गया है, उससे यही लग रहा है कि पुलिस ने जानबूझ अपराधियों को छोड़ दिया. उन्होंने नैंसी हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है.
नैंसी के सहेलियों से भी एएसपी ने की पूछताछ
एसआइटी की जांच से नैंसी के पिता असंतुष्ट, कहा, परिवार हर सहयोग को तैयार
एसआइटी के बदले सीबीआइ से जांच कराने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










