सीओ व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य हो रहा प्रभावित
Updated at : 08 Apr 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन

सीओ व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
कुमारखंड.
अंचल अधिकारी व राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व से जुड़े सभी कार्य प्रभावित हो रहा है. हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर जमीन संबंधी मामलों, दाखिल-खारिज, जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कार्य ठप हो गया है. बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर सीओ एवं राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं. मांगों में सेवा शर्तों में सुधार, वेतन विसंगति दूर करना, कार्य के दबाव को कम करना तथा सुरक्षा की गारंटी शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि राजस्व कार्य सुचारू रूप से फिर से शुरू हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




