ePaper

प्रशासनिक आश्वासन के बाद ग्रामीण मतदान के लिए हुए तैयार

Updated at : 03 Nov 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासनिक आश्वासन के बाद ग्रामीण मतदान के लिए हुए तैयार

प्रशासनिक आश्वासन के बाद ग्रामीण मतदान के लिए हुए तैयार

विज्ञापन

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड संख्या 18 में शनिवार को ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का ऐलान कर दिया था. ग्रामीण ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” लिखे तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने कहा कि अब तक उनके दलित-महालदलित बहुल दास टोला (करीब पांच सौ घरों वाला इलाका) को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है. ग्रामीण के वोट बहिष्कार की बात समाचार प्रकाशन पर हरकत में प्रशासन आया. अंचलाधिकारी किसलय कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार राजा एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार वार्ड संख्या 18 पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया. सीओ ने बताया कि 14 नवंबर के बाद सड़क की अतिक्रमित भूमि की पैमाइश करायी जायेगी. इसके बाद संपर्क मार्ग निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जायेगी. वही मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार राजा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है. चुनाव के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया में पल की जायेगी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान निकाला जायेगा. प्रशासनिक आश्वासन के बाद ग्रामीण मतदान में भाग लेने के लिए तैयार हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन