तीन शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
तीन शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तीन शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

आलमनगर. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन शराबी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान नगर पंचायत पूर्वी महादलित टोला वार्ड 14 निवासी प्रमोद ऋषिदेव शराब पीकर हंगामा कर रहा था, जहां सूचना पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल ने गिरफ्तार किया. जबकि रात्रि गश्ती के दौरान खगड़िया बस स्टैंड में सुमित कुमार व नहर के पास गोढयारी में ज्योतिष मंडल अपने ससुराल में शराब पीकर मारपीट व हंगामा कर रहे को एसआइ, दीपक कुमार एएसआइ शोभाकांत सिंह व पुलिस बल के टीम ने गिरफ्तार किया. वही तीनों गिरफ्तार शराबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा शराब की पुष्टि की गयी. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों पियक्कड़ पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन