निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, समयसीमा में पूर्ण करें प्रखंड कार्यालय भवन–जिलाधिकारी

निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, समयसीमा में पूर्ण करें प्रखंड कार्यालय भवन–जिलाधिकारी
शंकरपुर. डीएम अभिषेक रंजन ने गुरुवार को निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय के भवन का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लिया. डीएम ने संबंधित कार्य एजेंसी एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री विशेषकर मानक अनुरूप ईंट, बालू एवं सीमेंट का ही उपयोग किया जाय. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करने तथा प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










