ePaper

दो घरों में चोरी, तीन लाख से अधिक का समान उड़ाया

Updated at : 27 Oct 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
दो घरों में चोरी, तीन लाख से अधिक का समान उड़ाया

दो घरों में चोरी, तीन लाख से अधिक का समान उड़ाया

विज्ञापन

सिंहेश्वर

नगर पंचायत सिंहेश्वर के वार्ड नंबर आठ में दो अलग-अलग घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसमें फल विक्रेता दिलीप रामानी व चुड़ा मील के पास एक घर को चोरों ने निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ही दिलीप रमानी नये घर में शिफ्ट किया था. शनिवार की रात में चोरों ने छत से चढ़ कर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसमें चोरों ने ओपो कंपनी का 45 हजार का मोबाइल, दराज में रखा दो लाख 70 हजार एवं पेंट के पाकेट में रखा 27 हजार 800 रुपया के साथ एक जोड़ी पायल ले उड़ा. वही दूसरी ओर रमाणी टोला स्थित चुड़ा मिल के बगल में गजेंद्र साह के यहां भी चोरों ने चोरी के लिए घर में घुसकर अटैची उठा कर छत पर ले गया. अटैची में रखा एक जोड़ा पायल ही ले गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन