पुरैनी थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल को निगरानी की टीम ने घुस लेते किया गिरफ्तार

घेराबंदी शुरू कर दिया एवं सात अप्रैल को थाना के निकट ही एक दुकान पर परिवादी से सात हजार नगद लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
पुरैनी
निगरानी विभाग की टीम ने पुरैनी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी को रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार किया. रंगे हाथ गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता करते हुये निगरानी विभाग के अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना आसिफ इकबाल मेहंदी ने बताया कि औराय गांव के वशिष्ठ विश्वकर्मा ने निगरानी विभाग की टीम को मार्च महीने में ही आवेदन देकर बताया था कि उनका जमीन विवाद का मामला था. एसडीएम कोर्ट में लेकिन प्रभारी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा जांच नहीं किया जा रहा था.आवेदक को निगरानी विभाग ने सही पाते हुये निगरानी विभाग की टीम ने पुरैनी थाना की घेराबंदी शुरू कर दिया एवं सात अप्रैल को थाना के निकट ही एक दुकान पर परिवादी से सात हजार नगद लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर के अवकाश पर रहने की वजह से सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह प्रभारी थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. निगरानी टीम में इंस्पेक्टर निजामुद्दीन, इंस्पेक्टर उदय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिह शामिल थे.– पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना, बिहार को पीड़ित युवक ने दिया था आवेदन-
थाना क्षेत्र अंतर्गत औराय निवासी बशिष्ट कुमार विश्वकर्मा ने पुरैनी थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह पर जांच प्रतिवेद के लिए दस हजार रुपया दस हजार रिश्वत मांगे जाने के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने के संबंध में आवेदन दिया था.वादगत जमीन का बीएसएसएस की धारा-1648 तहत न्यायालय में सुनवाई हेतु लंबित है और थाना के द्वारा जांच करने के लिए दस हजार की मांग की गयी सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










