फंदे से लटक कर युवती ने की आत्महत्या

फंदे से लटक कर युवती ने की आत्महत्या
ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत विरगांव चतरा पंचायत के वार्ड संख्या छह वीरगांव बेलदारी में मंगलवार की देर रात एक 18 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान हरेराम पोद्दार की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई. बताया कि वीरगांव बेलदारी निवासी हरेराम पोदार की दो बेटियां, अंजली एवं राजकुमारी गांव में साथ- साथ रह रही थी. मंगलवार की रात दोनों एक ही कमरे में एक साथ सोई थी. बुधवार तड़के जब छोटी बहन राजकुमारी की नींद खुली एवं उसने अंजली को पास नहीं पाया, तो वह उसे खोजने लगी. बगल के कमरे में जाकर देखा तो अंजली फंदे से लटक रही थी. बहन को इस हालत में देख राजकुमारी चिल्लाने लगी. मौके पर ग्रामीण जुटे. बताया कि अंजली व राजकुमारी अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रह रही थी. 10 दिन पहले ही दिल्ली से घर आयी थी. घटना की जानकारी दिल्ली में रह रही मां अनारबती देवी और पिता को फोन पर दी गयी. इधर, अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










