कुलपति ही नहीं विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचा रहे लूट खसौट करने वाले अधिकारी
Published by : Kumar Ashish Updated At : 09 Apr 2026 7:43 PM
कुलपति ही नहीं विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचा रहे लूट खसौट करने वाले अधिकारी
मधेपुरा. मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के सभागार में गुरुवार को शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक हुई. इस दौरान बीएनएमयू के कुलपति प्रो बिमलेन्दु शेखर झा के विरूद्ध एक महिला संविदाकर्मी द्वारा लगाये गये आरोप को शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सिरे से खारिज किया. सभी ने कहा कि विश्व विद्यालय में लाखों रुपये की लूट खसौट करने वाले अधिकारियों ने घृणित साजिश रचकर न केवल कुलपति बल्कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा पर भी आघात पहुंचाया है. कुलपति ने अब तक के अपने दो वर्ष तीन महीने के कार्यकाल में ही परीक्षा, पेंशन, प्रौन्नति, गेस्ट टीचर की बहाली, सेमिनार-संगोष्ठी सहित विभिन्न विकासात्मक कार्यों को अंजाम देकर इस विश्वविद्यालय को शिखर पर पहुंचाया है. विश्वविद्यालय में लाखों की लूट खसौट करने वाले अधिकारियों के क्रियाकलापों पर से जब पर्दा उठने लगा तो वे छटपटाने लगे. इसी छटपटाहट में वे घृणित साजिश भी रचने लगे. इसी साजिश के तहत विश्वविद्यालय में कार्य करने वाली एक महिला संविदाकर्मी को प्रलोभन देकर उसे मोहरा बना कर कुलपति के ऊपर छींटाकसी की गयी. मौके पर प्राचार्या डाॅ पूनम यादव, उप प्रधानाचार्य डाॅ भगवान कुमार मिश्रा, प्रो सच्चिदानंद सचिव,प्रो सत्य नारायण यादव, प्रो अभय कुमार, प्रो ब्रिजेन्द्र मेहता, प्रो चन्द्र मणि गुप्ता, प्रो अमरेन्द्र कुमार अमर, डाॅ ब्रजेश मंडल, डाॅ बिजय कुमार यादव, प्रो अमित कुमार, प्रो मनोज कुमार, प्रो दिनेश प्रसाद,प्रो कुमारी किरण, प्रो लीली कुमारी, प्रो बन्दना बिन्दु, प्रो सोएब आलम, प्रो विवेकानंद विवेक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी अरूण कुमार, अमल किशोर, गिरिजेश झा, ब्रजेश कुमार,श्याम सुन्दर यादव, आशीष कुमार एवं चित्त नारायण आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










