समीना हत्याकांड – आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

विधिवत मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया. घटना स्थल का एफएसएल टीम के द्वारा नमूना संग्रह किया गया
विज्ञापन
पुरैनी, मधेपुरा.
थाना क्षेत्र के नयाटोला में बीते दिनों हुए असमीना हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुये आरोपी पति को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार पुरैनी थाना क्षेत्र के नयाटोला गांव में 31 मार्च 2026 की रात्रि में मो दिलशाद के द्वारा अपनी पत्नी असमीना खातून का सुप्तावस्था में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया गया था.उक्त घटना की सूचना पर पुरैनी थाना पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मृतका के शव का विधिवत मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया. घटना स्थल का एफएसएल टीम के द्वारा नमूना संग्रह किया गया. उक्त घटना के संदर्भ में मृतका के पिता मो अनीस के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मृतका के पति मो दिलशाद पर मामला दर्ज किया गया एवं उसे दो अप्रैल की रात्रि में करीब एक बजे के आसपास नया टोला के लोहा पुल के निकट मकई के खेत से गिरफ्तार कर लिया गया. पुरैनी के थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने जानकारी देते हुये बताया कि गिरफ्तारी के बाद कागजी की प्रक्रिया पूरी की गयी एवं न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










