ePaper

एनओयू के तत्वावधान में होगा परिषद का 47वां अधिवेशन

Updated at : 02 Nov 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
एनओयू के तत्वावधान में होगा परिषद का 47वां अधिवेशन

दर्शन परिषद हार का 47वां वार्षिक अधिवेशन 21-23 दिसंबर तक नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) नालंदा के तत्वावधान में आयोजित होगा.

विज्ञापन

मधेपुरा. दर्शन परिषद हार का 47वां वार्षिक अधिवेशन 21-23 दिसंबर तक नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) नालंदा के तत्वावधान में आयोजित होगा. इस आयोजन के संरक्षक एनओयू के कुलपति प्रो रवींद्र कुमार व संयोजक कुलसचिव सह परिषद के उपाध्यक्ष प्रो अभय कुमार सिंह होंगे. आयोजन सचिव की जिम्मेदारी डी के कॉलेज, डुमराव की प्रधानाचार्या सह परिषद की कोषाध्यक्ष प्रो वीणा कुमारी निभायेंगी. इस आशय का निर्णय रविवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परिषद की कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में लिया गया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव प्रो श्यामल किशोर ने बताया कि परिषद अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर रहा है. इसलिए यह आयोजन अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित होगा, इसका केंद्रीय विषय ””अप्प दीपो भव”” (अपने दीपक स्वयं बनो) रखा गया है. बैठक में अधिवेशन से संबंधित अन्य पहलुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिये गये. सोमवार को सूचना एवं आमंत्रण पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यकारिणी की गत बैठक में दार्शनिक अनुगूंज के प्रधान संपादक एवं संपादक के संबंध में लिए गए निर्णय का अनुमोदन किया गया. तदनुसार प्रो. नागेन्द्र मिश्र प्रधान संपादक और प्रो. महेश्वर मिश्र एवं डॉ. विजय कुमार संपादक की भूमिका निभाएंगे. बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह के पति डा. अखिलानंद सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर संयुक्त सचिव प्रो. किस्मत कुमार सिंह, प्रो. पूर्णेंदु शेखर, प्रो. अवधेश कुमार सिंह एवं डाॅ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन