छात्रों को मिला स्टूडेंट ऑफ द मंथ का सम्मान

छात्रों को मिला स्टूडेंट ऑफ द मंथ का सम्मान
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को दिया गया स्टूडेंट ऑफ द मंथ सम्मान चौसा. स्टूडेंट ऑफ द मंथ का सम्मान छात्रों के आत्मविश्वास, प्रेरणा एवं व्यवहार में सुधार लाता है तथा छात्रों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. उक्त बातें गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर चौसा के प्रधानाध्यापक लालबिहारी यादव ने मार्च माह के स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवॉर्ड प्रदान करते हुए कहीं. उत्कृष्ट प्रदर्शन, नियमित उपस्थिति एवं विद्यालयी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए गुरुवार को विद्यालय चेतना सत्र के दौरान करिश्मा कुमारी, मिष्टी राज, जयंत कुमार एवं शिवम कुमार को मार्च 2026 का स्टूडेंट ऑफ द मंथ सम्मान दिया गया. मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार, राघव कुमार, सुधांशु शेखर, कमलेश कुमार, महेश कुमार, रवि कुमार, परमानन्द मंडल, प्रणव कुमार, राजेंद्र कुमार, अनुज कुमार, संजीव कुमार, मो मेराज, विकास यादव, जफर अहमद, नीतीश भारती, देवराम, शिक्षिका रचना कुमारी, सुषमा कुमारी, परिचारी शहनाज खातून मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




