मृतक के परिजनों से मिले जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

मृतक के परिजनों से मिले जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
ग्वालपाड़ा. 12 मई को बारात से लौटने के क्रम में भर्राही के पास सड़क हादसे में ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी संतोष कुमार सिंह राठौर उर्फ बबलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. शुक्रवार को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामशरण मेहता मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया. मृतक के पिता, पुत्र को ढांढस बंधाया. डॉ मेहता ने शोक व्यक्त करते हुये ईश्वर से प्रार्थना की तथा संकट की इस घड़ी में धैर्य रखने की बात कही. वहीं घटना में जख्मी ददन सिंह की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी. ददन सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर डॉ मनोज कुमार, राम सिंह, कमलकिशोर सिंह, इंद्रानंद सिंह, नजीर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










