ePaper

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ, मतदान के लिए जागरूक करेंगे बच्चे

Updated at : 10 Oct 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ, मतदान के लिए जागरूक करेंगे बच्चे

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ, मतदान के लिए जागरूक करेंगे बच्चे

विज्ञापन

खेल भावना के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश तीन हजार प्रतिभागी ले रहे हिस्सा प्रतिनिधि, मधेपुरा खेल विभाग बिहार, पटना और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 का शुक्रवार को संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में शुभारंभ हो गया. यह प्रतियोगिता 10 से 13 अक्तूबर 2025 तक चलेगी.कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अनिल बसाक और जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी ने किया. मौके पर जिलेभर से लगभग तीन हजार प्रतिभागी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. डीडीसी ने दिलायी मतदान की शपथ शुभकामना संदेश देते हुए डीडीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और जनसमूह को स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदान करने की शपथ दिलायी. उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.उन्होंने कहा कि खेल भावना और लोकतांत्रिक भावना, दोनों हमारे जीवन के मूल मूल्य हैं. प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह छह नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर अवश्य करें. डीडीसी ने युवाओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के प्रत्येक सदस्य को मतदान के लिए प्रेरित करें. विभिन्न मैदानों में हो रहे खेल प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कई मैदानों को चुना गया है. संत अवध कीर्ति क्रीड़ा मैदान, बीएन मंडल स्टेडियम, बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम और बीपी मंडल नगर भवन मधेपुरा में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है. पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. चार दिवसीय इस आयोजन में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट, खो-खो, कुश्ती, शतरंज, योगा, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कबड्डी, वुशू जैसे कई खेलों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार द्वारा किया गया. प्रतियोगिता में दिलीप कुमार, एथलेटिक्स संघ के सचिव शंभू साह , दुर्गानंद प्रसाद, कैलाश कुमार, कौशल, मनोज कुमार, गौरी शंकर कुमार, दीपक कुमार, हैंडबॉल के सचिव प्रकाश रंजन , रितेश रंजन, प्रवीण कुमार, प्रिया रंजन कुमार, अभिमन्यु कुमार, जय भारती, राजीव कुमार, प्रेमलता कुमारी, कबड्डी संघ के सचिव रौशन कुमार, खो-खो संघ के सचिव बालकृष्ण कुमार निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन