पटना एयरपोर्ट के एराइवल एरिया में टाइल्स गिरने का वीडियो तेजस्वी ने किया शेयर, BJP पर भड़के
पटना एयरपोर्ट पर टाइल्स गिरने की तस्वीर
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के एराइवल एरिया में अचानक टाइल्स गिर गई. टाइल्स गिरने से तेज आवाज आने पर एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री सहम गए. इस वाकये से जुड़ा वीडियो तेजस्वी यादव ने एक्स के जरिए शेयर किया.
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के एराइवल एरिया में अचानक टाइल्स गिरने का मामला अब सियासी रूप लेता जा रहा है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने इससे जुड़ा वीडियो एक्स के जरिए शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज भी कसा.
एक्स पर तेजस्वी यादव ने क्या लिखा?
तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘पटना हवाई अड्डे की इमारत गिरना शुरू. बिहार चुनाव से पहले आनन-फ़ानन में अर्धनिर्मित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को किया था. अब कुछ महीनों में ही टर्मिनल परिसर में लगी टाइल्स गिरने लगी है. संयोग से ये टाइल्स किसी यात्री अथवा एयरपोर्ट कर्मचारी के ऊपर नहीं गिरा अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.’
पीलर नंबर 5 के पास हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना एराइवल एरिया के पीलर संख्या पांच के पास हुई. पिलर पर लगी टाइल्स जमीन पर गिरने से पहले पास की स्टील रेलिंग और डस्टबीन से टकराई, जिससे तेज आवाज हुई. इससे यात्री और एयरपोर्ट कर्मी सहम गए. लेकिन इसमें कोई यात्री या कर्मचारी घायल नहीं हुए. केवल सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान हुआ है.
घटना के समय एराइवल एरिया में यात्रियों का आना-जाना जारी था, लेकिन संयोग से कोई टाइल्स सीधे किसी यात्री पर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित हिस्से को अस्थाई रूप से घेर दिया.
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने क्या बताया?
एयरपोर्ट डायरेक्टर सीपी द्विवेदी ने बताया कि एराइवल सेक्शन में मेंटेनेंस कार्य चल रहा था. इसी दौरान पिलर पर लगी एक टाइल्स जमीन पर गिर गई. मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी को पूरे एयरपोर्ट परिसर में लगी फ्लोर और वॉल टाइल्स की एक-एक कर जांच कर खामी पाई जाने वाली टाइल्स को बदलने का निर्देश दिया है. जहां पर टाइल्स गिरी है, वहां पर चेतावनी संबंधी बोर्ड भी लगा दिया गया है.
Also Read: देर रात प्रशांत किशोर से मिले तेज प्रताप यादव, एक्स पर राहुल-तेजस्वी-सम्राट को किया टैग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए