देर रात प्रशांत किशोर से मिले तेज प्रताप यादव, एक्स पर राहुल-तेजस्वी-सम्राट को किया टैग

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर के मुलाकात की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: मंगलवार की देर रात JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई. इस मुलाकात से जुड़ा वीडियो तेज प्रताप यादव ने एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किया. इतना ही नहीं, उन्होंने इस मुलाकात को महत्वपूर्ण भी बताया.

विज्ञापन

Bihar Politics: लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर की मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा होनी भी शुरू हो गई है कि क्या कोई नया सियासी समीकरण बनने वाला है. इस मुलाकात से जुड़े वीडियो को तेज प्रताप ने एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किया.

विज्ञापन

नहीं थी सिर्फ औपचारिक मुलाकात

एक्स पोस्ट में गौर करने वाली बात यह रही कि तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव, बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टैग किया है. साथ ही प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात को बेहद खास बताया. यह भी जानकारी दी कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी.

एक्स पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ‘आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा. मेरी मुलाकात Prashant Kishor जी से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की. इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई. यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं.’

आगे तेज प्रताप यादव ने यह भी लिखा, ‘मैं तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूं. जहां सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ.’

सियासी उलटफेर की संभावना

बिहार की राजनीति में कई बार ऐसा देखा गया है कि जब दो नेताओं की मुलाकात होती है तो उसे नेता औपचारिक या फिर शिष्टाचार मुलाकात ही बताते हैं. लेकिन एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने यह क्लियर कर दिया कि सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं थी. साथ ही जिस तरह से तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव यादव, सीएम सम्राट चौधरी और राहुल गांधी को टैग किया है, उसके बाद अब बिहार की सियासत में नए सियासी उलटफेर की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: बिहार के 26 जिलों में लू की चेतावनी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, कब होगी बारिश?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन