फसल सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान

Updated at : 11 Apr 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
फसल सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान

फसल सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर प्रखंड के साहूगढ़ भगवानपुर टोला में शनिवार को आगजनी की बढ़ती घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग की टीम ने फसल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. टीम ने कहा कि फसल कटाई का समय नजदीक आते ही थोड़ी सी लापरवाही नुकसान का सबब बन सकती है. अभियान के दौरान अग्निशमन कर्मी विक्की रंजन कुमार, ऋषिमुनि कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता और बिंदु कुमारी ने घर-घर पहुंचकर जागरूकता फैलायी. उन्होंने बताया कि खेतों में पराली जलाना, बिजली उपकरणों की लापरवाही या बीड़ी-सिगरेट पीना आग का प्रमुख कारण हैं. फसल कटाई तक बोरिंग पंप चालू रखें, ताकि आग लगने पर पानी तुरंत उपलब्ध हो. आग लगने पर घबराएं नहीं ग की दिशा में 10-20 मीटर फसल काट दें, जिससे फैलाव रूके. ज्वलनशील वस्तुओं से दूरी बनाएं और रात में खेतों की निगरानी करें.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन