सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बैठक आज

Updated at : 08 Apr 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बैठक आज

सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बैठक आज

विज्ञापन

सिंहेश्वर. श्री सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बैठक नौ अप्रैल को न्यास समिति कार्यालय परिसर में होगी. बैठक में मंदिर के संचालन, वार्षिक बजट और महाशिवरात्रि मेला में खर्च सहित कई विषयों पर चर्चा की जायेगी. मंदिर न्यास समिति के सचिव सह डीडीसी ने उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को पत्र जारी कर बताया कि बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा. इसमें पिछली बैठक 29 जनवरी की पुष्टि और निष्कर्षों की समीक्षा. वार्षिक बजट वर्ष 2026- 27 पर चर्चा व अनुमोदन, महाशिवरात्रि मेला 2026 की व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की समीक्षा. मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के उपाय. शिवगंगा पोखर की सफाई और रख- रखाव पर विचार किया जाएगा. बैठक में न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल, सदस्य विजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, स्मिता सिंह, धीरेन्द्र कुमार मंडल, योग नारायण राय, रौशन ठाकुर आदि भाग लेंगे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन