राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आम लोग परेशान

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है
कुमारखंड बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर टेढ़ागाछ प्रखंड में विगत चार मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिसके कारण अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है. कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के नीतियों का विरोध किया है, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि ना तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और ना ही अन्य सुविधाओं का लाभ,ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने से वे घर से दूर काम करने को मजबूर है. कर्मचारियों की हड़ताल के चलते न केवल अंचल कार्यालय बल्कि पंचायतों में भी आम जन एवं छात्र छात्राओं का कार्य प्रभावित हो रहा है. इससे भूमि संबंधित कार्य,नामांतरण,खाता सुधार,जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने समेत अन्य सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई है. हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत के विभिन्न कार्य रुकने से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. इस हड़ताल से न केवल सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है,बल्कि ग्रामीण इलाकों में विकास के कार्यों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें उचित है और सरकार को इन पर शीघ्र विचार करना होगा. इस मौके पर कर्मचारी धनंजय कुमार पाण्डेय, आशीष रंजन, अभिमन्यु प्रसाद, रोहित कुमार, उमर अंसारी, पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, आशीष कुमार गुप्ता व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




