छापेमारी के दौरान पुलिस से दुर्व्यवहार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस से दुर्व्यवहार, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

– मुरलीगंज के कोल्हायपट्टी पंचायत में अहले सुबह कार्रवाई, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप- मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कोल्हायपट्टी पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो में पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को विधि सम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार की अहले सुबह करीब तीन बजे पुलिस टीम कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या दो में गुलाबचंद यादव के घर पर छापेमारी करने पहुंची. आरोप है कि छापेमारी के दौरान गुलाबचंद यादव, धर्मराज कुमार और नीरज कुमार ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुये दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जो कानूनन अपराध है. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन