बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

फोटो-मधेपुरा-22- प्रदर्शन करते बाढ़ पीड़ित.
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के वाहन को भी प्रदर्शनकारियों के द्वारा घेर कर रखा गया. ग्रामीणों बताया कि जब तक हमलोगों का कोई निदान नहीं निकलेगा. वाहन निकालने नहीं देंगे. वहीं घंटों मशक्कत के बाद इटहरी पंचायत के मुखिया राजेश रौशन निषाद व आलमनगर महागठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर नवीन निषाद स्थल पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त कराया कि पदाधिकारी के द्वारा दूरभाष पर बात की गयी. इस पर पदाधिकारी के द्वारा यह बताया गया है कि बाढ़ प्रभावित बाढ़ का स्थल निरीक्षण किया जायेगा व जो बाढ़ प्रभावित वार्ड या घर है. उसकी सूची तैयार कर उसे सहायता राशि दी जायेगी, इसके बाद लोगों के द्वारा सड़क जाम हटाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










