प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक, किसान ई-भवन में आयोजित

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक, किसान ई-भवन में आयोजित

शिक्षकों के साथ मिलकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था का माहौल बनाने में सहयोग करने की अपील की गयी.

विज्ञापन

कुमारखंड

प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति (बीएफएसी) की बैठक ई-किसान भवन के सभा भवन में बुधवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद ऋषिदेव ने किया. मौके पर प्रभारी बीएओ सह कृषि कोर्डिनेटर सुमन सौरभ ने बताया कि बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की समस्याओं, नई तकनीकों, बीज वितरण एवं सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई. यह समिति आत्मा के अंतर्गत ब्लॉक एक्शन प्लान तैयार करती है और कृषि विस्तार सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी सलाह देती है. उन्होंने बताया कि बैठक में आत्मा योजना से संबंधित परिभ्रमण, राज्य के अंदर बाहर प्रशिक्षण, ग्रुप का गठन करने, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, जैविक खेती को लेकर प्रशिक्षण विषय पर चर्चा की गयी. मौके पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देने की बात की गयी. मौके पर सदस्य अखिलेश सिंह, राम केतु नारायण संजीव कुमार सिंह, विजय दास, रंजीत कुमार, मनोज कुमार यादव, कृषि कोर्डिनेटर रानी कुमारी, संतोष कुमार गुप्ता, एटीएम रुपेश कुमार व जयशंकर भारतीय, किसान सलाहकार राधाकांत रमन विप्लव कुमार, विनोद कुमार, मोहम्मद वजीर, चंचला कुमारी सहित अन्य सभी सलाहकार व सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन