सुखासन के गोलीकांड में एक व्यक्ति को भेजा जेल

सुखासन के गोलीकांड में एक व्यक्ति को भेजा जेल
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के सुखासन में गत दिनों हुई गोली मारने के मामले में पीड़ित महिला के पति के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है. आवेदन में कविता देवी के पति प्रभात कुमार ने सुमित पोद्दार, अमित पोद्दार, योगेंद्र पोद्दार व सुधीर पोद्दार पर आरोप लगाया कि इन सबका एक अपराधिक गिरोह चलता है. रविवार की शाम इन सभी ने उनके दुकान जो कि भेलवा टोला में है. वहां जाकर 50 हजार रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर सोमवार की सुबह घर जाकर गोली मारने की घटना को अंजाम दे दिया गया. जिसमें उनकी पत्नी जख्मी हो गयी. वहीं थाना ध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




