युवक को हथियार लहराकर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
युवक को हथियार लहराकर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

युवक को हथियार लहराकर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत राधाकृष्ण चौक के पास से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि गस्ती के दौरान राधाकृष्ण चौक पहुंचा तो एक युवक लरहा वार्ड नंबर नौ निवासी नीतीश कुमार पुलिस को देख भागने लगा. जिसे पकड़ लिया गया. पकड़ाए युवक की तलाशी लेने पर एक मोबाइल जेब में मिला. जब मोबाइल की छानबीन गई तो स्क्रीन पर एक देशी कट्टा लिए फोटो लगा हुआ था. गैलरी में हाथ में लिए देशी कट्टा के साथ वीडियो बना हुआ था. कट्टा के बारे में पूछताछ की गई तो उक्त युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि उक्त युवक पर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन