उम्र 104, हौसला जवान: रामचंद्र ठाकुर के संघर्ष और हुनर को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
उम्र 104, हौसला जवान: रामचंद्र ठाकुर के संघर्ष और हुनर को मिला सम्मान

रामचन्द्र ठाकुर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव

मधेपुरा जिले के पुरैनी मुख्यालय स्थित बड़ी हाट निवासी 104 वर्षीय रामचंद्र ठाकुर आज भी अपनी मेहनत और पारंपरिक हुनर से समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी वे रोजाना भाठी जलाकर लोहे को गलाते हैं और खेती-किसानी व घरेलू उपयोग के औजार तैयार करते हैं.

विज्ञापन

आज भी भाठी चलाकर बनाते हैं लोहे के औजार, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

मधेपुरा के पुरैनी से वसीम अख्तर की रिपोर्ट:

जहां एक ओर लोग बढ़ती उम्र के साथ आराम की जिंदगी चुन लेते हैं, वहीं मधेपुरा जिले के पुरैनी मुख्यालय स्थित बड़ी हाट निवासी 104 वर्षीय रामचंद्र ठाकुर आज भी अपनी मेहनत और पारंपरिक हुनर से समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी वे रोजाना भाठी जलाकर लोहे को गलाते हैं और खेती-किसानी व घरेलू उपयोग के औजार तैयार करते हैं.

उनकी कर्मठता, आत्मनिर्भरता और जीवटता को सम्मान देने के लिए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव स्वयं उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने रामचंद्र ठाकुर के जज्बे और श्रमशील जीवन की मुक्त कंठ से सराहना की.

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि रामचंद्र ठाकुर की मेहनत, लगन और कार्य के प्रति समर्पण आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा, “104 वर्ष की उम्र में भी आत्मनिर्भर होकर कार्य करना यह साबित करता है कि मेहनत और इच्छाशक्ति इंसान को हमेशा मजबूत बनाए रखती है. समाज को ऐसे अनुभवी और कर्मयोगी लोगों का सम्मान करना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि पारंपरिक कारीगरों की कला और मेहनत गांव की पहचान होती है तथा इस विरासत को संरक्षित रखना समाज की जिम्मेदारी है.

गांव के लोगों ने भी इस सम्मान को गौरव का क्षण बताया. ग्रामीणों ने कहा कि रामचंद्र ठाकुर वर्षों से अपने हुनर के दम पर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं और आज भी उसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं.

मौके पर निर्मल ठाकुर, अबरार आलम उर्फ हीरो, गौरव राय, संजय साह, कैलाश सहनी, जुबैर आलम, अफरोज आलम, संतोष ठाकुर, सोनू ठाकुर, अशोक पंडित सहित दर्जनों ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन