मंगलवार स्वास्थ्य सेवा: आज सदर अस्पताल में मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा

Updated:
विज्ञापन
मंगलवार स्वास्थ्य सेवा: आज सदर अस्पताल में मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा

सदर अस्पताल मधेपुरा

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मरीजों को समय पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके.

विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा, स्त्री रोग एवं दंत रोग विशेषज्ञ भी रहेंगे उपलब्ध

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

सदर अस्पताल मधेपुरा में मंगलवार को मरीजों के इलाज के लिए विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है.

अस्पताल में आज बीसी दिवाकर, डा मुकेश कुमार, डा मनोज, डा संजय एवं डा दीपक कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा रश्मि महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच एवं परामर्श देंगी.

इसके अलावा दंत चिकित्सक डा निकिता रमन दांत एवं मुंह से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेंगी.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मरीजों को समय पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन