मधेपुरा के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 22 अगस्त तक इन जगहों पर लगेगा बिजली बिल सुधार कैंप

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा- बिजली विभाग | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत. 17 से 22 अगस्त तक जिले भर में लगेंगे बिजली बिल सुधार कैंप. अपने क्षेत्र के निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर दर्ज कराएं बिल से जुड़ी शिकायतें और पाएं समाधान.

विज्ञापन

Madhepura News: मधेपुरा शहरी क्षेत्र में पूरे छह दिनों तक डीसीआर बिल्डिंग, नगर परिषद मधेपुरा में शिविर लगाया जायेगा. इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत भवन, पीएसएस और अन्य निर्धारित स्थानों को कैंप स्थल बनाया गया है.

मधेपुरा पश्चिम क्षेत्र में यहां लगेगा शिविर

मधेपुरा पश्चिम क्षेत्र में 19 अगस्त को बराही पंचायत भवन, 20 अगस्त को खोपैती तुनियाही पंचायत भवन, 21 अगस्त को साहूगढ़-2 पंचायत भवन और 22 अगस्त को सुखासन पंचायत भवन में बिल सुधार शिविर लगाया जायेगा.

उपभोक्ताओं को सलाह दी गयी है कि वे अपने क्षेत्र के निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर बिजली बिल से जुड़ी शिकायत दर्ज करायें.

मधेपुरा पूर्वी क्षेत्र का शेड्यूल

मधेपुरा पूर्वी क्षेत्र में 19 अगस्त को महेशवा पीएसएस धुरगांव, 20 अगस्त को माणिकपुर पंचायत भवन, 21 अगस्त को मधुबन पंचायत भवन और 22 अगस्त को साकरपुरा बेटौना पंचायत भवन में कैंप लगाया जायेगा.

मुरलीगंज में भी अलग-अलग जगह कैंप

मुरलीगंज दक्षिण क्षेत्र में 19 अगस्त को दिनापट्टी सखुआ पंचायत भवन, 20 अगस्त को पोखराम परमानंदपुर, 21 अगस्त को तमौत परसा पंचायत भवन और 22 अगस्त को बेलो पंचायत भवन में शिविर लगेगा.

मुरलीगंज 19 अगस्त को जोरगामा पंचायत भवन, 20 अगस्त को गंगापुर पंचायत भवन, 21 अगस्त को रघुनाथपुर पंचायत भवन और 22 अगस्त को रजनी पंचायत भवन में बिल सुधार शिविर आयोजित होगा.

कुमारखंड के इन इलाकों में पहुंचे उपभोक्ता

कुमारखंड दक्षिण क्षेत्र में 19 अगस्त को लक्ष्मीपुर चंडी पंचायत भवन, 20 अगस्त को रौता पंचायत भवन, 21 अगस्त को इसराइन खुर्द पंचायत भवन और 22 अगस्त को बैसाढ़ पंचायत भवन में कैंप लगेगा.

कुमारखंड उत्तर क्षेत्र में 19 अगस्त को पुरैनी पंचायत भवन, 20 अगस्त को बिशनपुर बाजार पंचायत भवन, 21 अगस्त को मंगलवारा पंचायत भवन और 22 अगस्त को बिशनपुर सुंदर पंचायत भवन को शिविर स्थल बनाया गया है.

शंकरपुर क्षेत्र में 19 अगस्त को रामपुर लाही पंचायत सरकार भवन, 20 अगस्त को जिरवा मधेली पंचायत सरकार भवन, 21 अगस्त को सोनवर्षा पंचायत सरकार भवन और 22 अगस्त को मौर झरखा पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया जायेगा.

सिंहेश्वर में 18 अगस्त से लगेगा शिविर

सिंहेश्वर क्षेत्र में 19 अगस्त को रुपौली पंचायत भवन, 20 अगस्त को नगर पंचायत सिंहेश्वर-पीएसएस सिंहेश्वर, 21 अगस्त को सुखासन पंचायत सरकार भवन और 22 अगस्त को बैहरी पंचायत भवन में कैंप आयोजित होगा.

घैलाढ़ में इन जगहों पर पहुंचे लोग

घैलाढ़ क्षेत्र में 19 अगस्त को चित्ती पंचायत सरकार भवन, 20 अगस्त को भतरंधा पंचायत सरकार भवन, 21 अगस्त को बतनपुरा पंचायत सरकार भवन और 22 अगस्त को बरदहा पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया जायेगा.

गम्हरिया में भी छह दिनों तक बिल सुधार का मौका

गम्हरिया क्षेत्र में 19 अगस्त को गम्हरिया पंचायत भवन, 20 अगस्त को बाब्हनी/भेलवा पंचायत सरकार भवन, 21 अगस्त को औराही एकपड़हा पंचायत भवन और 22 अगस्त को जीवछपुर पंचायत सरकार भवन में बिल सुधार शिविर लगाया जायेगा.

Madhepura News: उपभोक्ता तय तारीख पर पहुंचकर करा सकते हैं सुधार

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित तारीख और शिविर स्थल की जानकारी लेकर वहां पहुंचें. बिजली बिल से संबंधित समस्या को शिविर में दर्ज कराकर उसके समाधान की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

खासकर ऐसे उपभोक्ता जिनके बिल में लंबे समय से गड़बड़ी है या बिल से संबंधित शिकायत का समाधान नहीं हो पाया है, उनके लिए यह शिविर उपयोगी हो सकता है. छह दिनों तक अलग-अलग पंचायतों में शिविर लगाये जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालय तक जाने की परेशानी भी कम होगी.

Also Read: अक्टूबर से फिर बिहार के लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार? संजय झा से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

Also Read: पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को थमाया नोटिस, 26 हजार आवासीय संपत्तियों पर सीलिंग का खतरा


विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन