अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आलमनगर. पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस बाबत नवविवाहिता के पति ने थाने में आवेदन दिया था. कहा कि पांच अप्रैल को नवविवाहिता का अपरहण कर लिया. वही अपहृता के पति ने बताया कि खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया. तब थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. वही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को शाम गुप्त सूचना पर एसआइ दीपक कुमार व महिला पुलिस बल टीम ने काॅलेज चौक उदाकिशुनगंज पहुंचकर नवविवाहिता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां अपहरणकर्ता को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी नगर पंचायत अंतर्गत बड़ी फटोरिया वार्ड आठ निवासी अरविंद कुमार शर्मा का पुत्र 22 वर्षीय आकाश कुमार बताया गया है. वही अपहृता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










