मार्च में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, Nothing और Motorola के फोन भी एंट्री को तैयार
Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Feb 2026 5:06 PM
मार्च में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन
Upcoming Smartphones March 2026: फरवरी का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से काफी धमाकेदार रहा. इस दौरान Samsung की Galaxy S26 सीरीज और Google का Pixel 10a जैसे बड़े फोन बाजार में आए. अब मार्च भी उतना ही दिलचस्प रहने वाला है. आइए देखते हैं कौन-कौन से फोन अगले महीने लॉन्च होने वाले हैं.
फरवरी का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में काफी व्यस्त रहा. इस दौरान हमने Samsung Galaxy S26 सीरीज, Vivo V70, iQOO 15R और Google Pixel 10a जैसे बड़े लॉन्च देखे. लेकिन अगर आपको लगा था कि अब लॉन्च की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ेगी, तो मार्च के लिए तैयार हो जाइए. आने वाले हफ्तों में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. कुछ बजट सेगमेंट में हलचल मचाएंगे, तो कुछ परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप लेवल का दम दिखाएंगे. आइए, एक नजर डालते हैं उन डिवाइसेज पर जो जल्द बाजार में एंट्री कर सकते हैं और जानते हैं कि वे अपने साथ क्या नया लेकर आ सकते हैं.
Nothing Phone 4a Series
Nothing ने कंफर्म कर दिया है कि उसकी Phone 4a सीरीज 5 मार्च 2026 को भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च होने वाली है. Nothing ने कंफर्म कर दिया है कि Phone 4a सीरीज में Qualcomm का Snapdragon चिपसेट मिलेगा. उम्मीद है कि इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 SoC दिया जा सकता है. खास बात ये है कि लंदन की इस कंपनी ने इस बार व्हाइट के साथ-साथ एक नया पिंक कलर ऑप्शन भी टीज किया है.
iPhone 17e
ऐसा माना जा रहा है कि Apple अपने 4 मार्च के इवेंट में iPhone 17e से पर्दा उठा सकता है. उम्मीद है कि इस फोन में A19 चिप मिलेगी, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी देखने को मिली थी. लीक रिपोर्ट्स की मानें तो डिजाइन और कैमरा हार्डवेयर काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही रह सकता है.
Motorola Edge 70 Fusion
Motorola अपना नया Edge 70 Fusion 6 मार्च को लॉन्च करेगा. Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. फोन में बड़ी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसमें पीछे की तरफ 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा, 13MPका अल्ट्रावाइड कैमरा और एक मैक्रो कैमरा भी मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा
Poco X8 Pro सीरीज
टिप्स्टर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) के X पोस्ट के मुताबिक, Poco X8 Pro Max भारत में मिड-मार्च तक लॉन्च हो सकता है. बताया जा रहा है कि यह फोन Poco X8 Pro के साथ ही डेब्यू करेगा. टिप्स्टर का दावा है कि Pro Max वेरिएंट के एक शुरुआती टेस्टिंग यूनिट ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 36,12,095 का स्कोर हासिल किया है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 सीरीज का कमाल : Bixby, Gemini और Perplexity- एक फोन में तीन AI
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










