कस्तूरबा गांधी की मनायी गयी जयंती

Published by : Kumar Ashish Updated At : 11 Apr 2026 6:35 PM

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी की मनायी गयी जयंती

विज्ञापन

पुरैनी. प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा जयंती मनायी गयी. बीईओ विजय कुमार, संचालक कुंदन कुमार सहित वार्डेन श्वेता भारती ने चित्र पर माल्यार्पण किया. छात्राओं ने रंगोली, चित्रांकन आदि कार्यक्रम कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर छात्राओं ने संकल्प लेते हुए कहा हमलोग समाज में व्याप्त बाल विवाह, दहेज प्रथा व नशा का विरोध करूंगी. साथ ही साथ इन सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए अपने परिवार व समाज में जागृति लाने का प्रयास करूंगी. वहीं वार्डन श्वेता भारती ने छात्राओं को बताया कि एक गरीब परिवार की छात्रा आगे की पढ़ाई कर भविष्य को संवारे और इस संस्था के साथ समाज व देश का नाम रोशन करें. वहीं कस्तूरबा विद्यालय से आठवीं पास छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. सभी छात्राओं को स्कूल टिफिन, कॉपी, कलम देकर नये भविष्य की शुभकामना के साथ विदा किया. मौके पर लेखपाल अनुतन कुमारी, आदेशपाल इंद्रदेव कुमार, नाइट् गार्ड नवल किशोर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन