डीएम ने रेशना व सुखासन में बाढ़ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

डीएम ने रेशना व सुखासन में बाढ़ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
ग्वालपाड़ा . जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने शनिवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेसना व सुखासन के बाढ़ आश्रय स्थल व सुखासन पावर सब-स्टेशन के समीप अवस्थित सरकारी भूमि का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुये स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में आश्रय स्थल को पूर्णतः क्रियाशील, सुरक्षित व सुव्यवस्थित रखा जाय, जिससे प्रभावित लोगों व राहगीरों को समय पर सुरक्षित आश्रय मिल सके. इसके साथ ही डीएम ने राजस्व व संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरकारी भूमि के रिकॉर्ड, सीमांकन व जांच की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी सहयोग के साथ कार्य करें तथा सरकारी भूमि की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि उसका उपयोग जनहित में प्रभावी ढंग से किया जा सके.निरीक्षण के दौरान अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार, एसडीओ पंकज कुमार घोष आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










