उदाकिशुनगंज में बेफ्रिक होकर बिना हेलमेट एक बाइक पर पांच लोग हो रहे सवार

सड़क पर ऐसे बाइक सवार आपको अक्सर दिख जाते होंगे जो एक बाइक पर तीन लोग मिलकर चलते हैं.
उदाकिशुनगंज पुलिस प्रशासन भले ही यातायात कानून को लेकर गंभीर है और समय-समय पर पुलिस कर्मियों के द्वारा वाहन जांच कर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने का काम किया जाता है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग इन नियमों को ताक पर रखकर मनमानी करने से बाज नहीं आते हैं. हद तो तब हो जाती है जब मोटरसाइकिल सवार बाइक पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठा लेते हैं. ऐसे ही कुछ नजर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला जब एक मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार थे. वही अपने पुलिस को एक बाइक पर ट्रिपल लोडिंग करने वालों को पकड़ते और चालान काटते तो कई बार देखा होगा. सड़क पर ऐसे बाइक सवार आपको अक्सर दिख जाते होंगे जो एक बाइक पर तीन लोग मिलकर चलते हैं. पर ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब पांच लोग एक बाइक पर सवार दिखे और अपनी जान जोखिम में डालकर भला ऐसा रिस्क कौन लेता है. -सिस्टम पर भारी,बिना हेलमेट बाइक पर पांच सवारी- यातायात नियमों का पालन न करने से रोजाना मौत की खबरें आती रहती है. बावजूद इसके यातायात नियमों को तोड़ने से लोग गुरेज नहीं कर रहे है. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में ऐसे लोग सड़कों पर देखे जा सकते हैं. जो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. यातायात नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है. ऐसे लोग खुद के साथ दूसरे को लिए भी मुसीबत बन सकते हैं. जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा समय समय पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिससे लोगों को हेलमेट पहनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. लेकिन पिछले कई दिनों से पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान नहीं चलाने के कारण वाहन चालकों ने हेलमेट लगाना शरीर को बोझ समझ लिया है. वाहन चालकों में पुलिस के प्रति कोई भय नहीं दिखने के कारण वाहन चालकों द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाते दिखाई दे रहे हैं. वही थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले व्यक्तियों की दुर्घटनाएं भी लगातार देखने और सुनने को मिल रही हैं. लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण आए दिन बिना हेलमेट के वाहन चालकों की दुर्घटना घटित हो रही है. -सुरक्षा के लिए नहीं,सख्ती होने पर पहनते हैं हेलमेट – थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान इन दिनों नाम मात्र का दिखाई दे रहा है. बताया जाता है कि यदा कदा विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष हेलमेट अभियान चलाकर वाहन चालकों को हेलमेट पहने के लिए एक बार तो मजबूर कर दिया जाता है. लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान नहीं चलाने के कारण वाहन चालकों के हौसले भी बुलंद हो जाते है. इन दिनों मुख्य सड़को पर अधिकतर वाहन चालक हेलमेट पहनकर वाहन चलाते नहीं दिखता है. ज्ञात हो कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जिले में बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को पाबंद कर उन्हें हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के हिदायत देने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जाते रहे है. लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन लापरवाही पूर्वक इनको अनदेखा कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




