सीएचसी में आशा के हंगामा को लेकर तीन नामजद पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी में आशा के हंगामा को लेकर  तीन नामजद पर प्राथमिकी

समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने ताला नहीं खोला.

विज्ञापन

मुरलीगंज प्रोत्साहन राशि एवं लंबे समय से लंबित बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा ने हंगामा किया था. बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार के आवेदन पर तीन लोगों को नामजद करते हुये प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दिये गये आवेदन के अनुसार 30 मार्च की सुबह करीब 8:20 बजे कुछ आशा एवं उनके परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से ताला बंद कर दिया गया, इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई एवं चिकित्सा सेवाएं बाधित हुईं. आवेदन में कुमार रश्मि रंजन, अनमोल कुमार समेत अन्य को आरोपित किया गया है. बताया गया है कि समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने ताला नहीं खोला. मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के आवेदन के आलोक में प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया. इस दौरान ओपीडी, टीकाकरण एवं एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रही, इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन