सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

Published by :Kumar Ashish
Published at :03 Jun 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

विज्ञापन

पुरैनी.

प्रखंड कार्यालय के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गयी. अंचलाधिकारी विद्यानंद झा की देखरेख में आयोजित समारोह की अध्यक्षता बीडीओ अमरेंद्र कुमार ने की. विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों ने सेवानिवृत्त पंचायत सचिव कृष्ण कुमार यादव व जनसेवक सुरेन्द्र प्रसाद के क्रियाकलाप की प्रशंसा की. बीडीओ ने कहा कि सहकर्मियों के सहयोग के बदौलत ही पुरैनी प्रखंड का हर मामले में हमेशा बेहतर प्रदर्शन रहा है. मौके पर बीपीआरओ गौतम कुमार, बीईओ विजय कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड नाजिर मनोज राम, अंचल कर्मी चंद्रशेखर झा, चंद्रमोलेश्वर दवें, दुर्गापुर पंचायत के मुखिया दिनेश शर्मा, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व सरपंच पप्पू मिस्त्री आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन