बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया

Updated:
विज्ञापन
बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया

बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया

विज्ञापन

मधेपुरा. घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां गांव में बुधवार को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार एक अज्ञात महिला बच्चों को चॉकलेट देने के बहाने पास बुला रही थी. बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी, जिससे ग्रामीणों ने महिला की पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही घैलाढ़ ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर कब्जे में लिया. पूछताछ में महिला ने नाम-पता नहीं बतायी. हालांकि, उसने सहरसा से आने का दावा किया है. इधर, प्रशासन ने आमलोगों से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें, कानून को हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन