ePaper

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित

Updated at : 25 Feb 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित

विज्ञापन

मधेपुरा.

बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मौके पर 29, 30 नवंबर एवं एक दिसंबर 2025 आयोजित सर सीवी रमन टेलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. इस परीक्षा में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था. जिला स्तर पर तृतीय से दशम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा, जबकि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, ज्ञान भवन, पटना में सम्मानित किया जायेगा. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को आठ सौ रुपये, चतुर्थ को सात सौ रुपये तथा पंचम को छह सौ रुपये नकद राशि के साथ प्रमाण-पत्र व मेडल प्रदान किया जायेगा. षष्ठ से दशम स्थान तक के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व मेडल दिया जायेगा.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन