ePaper

पीएस कॉलेज के इतिहास विभाग में सेमिनार का हुआ आयोजन

Updated at : 25 Feb 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
पीएस कॉलेज के इतिहास विभाग में सेमिनार का हुआ आयोजन

पीएस कॉलेज के इतिहास विभाग में सेमिनार का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मधेपुरा. पार्वती साईंस महाविद्यालय, मधेपुरा के इतिहास विभाग में पांचवें सेमेस्टर का विभागीय सेमिनार आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने की. सेमिनार में 1857 के क्रांति पर शिक्षकों ने प्रकाश डाला. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो पवन कुमार ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. कहा कि छात्र छात्रा नियमित रूप से महाविद्यालय आकर अनुशासित होकर पठन-पाठन करे. सभी छात्र- छात्राओं को सेमिनार में सहभागिता करने और नियमित अध्यापन कार्य करने के प्रति जागरूक किये और अपने हाथों से प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किये. इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापक डाॅ शोभा कुमारी,सहायक प्राध्यापक डाॅ अभिषेक कुमार, डाॅ शशि शेखर झा, डाॅ रौनक कुमार, प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष डाॅ सत्यभीर कुमार, डाॅ जयशंकर कुमार,अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ निलाकांत यादव, समाजशास्त्र की डाॅ शिल्पी कुमारी,पार्टिकल साइंस के डाॅ राजेश सिंह, गणित विभाग के भूषण कुमार, फिलॉसफी के डाॅ बबलू कुमार ने कहा कि 1857 का भारतीय विद्रोह, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के विरुद्ध 1857-58 में भारत में हुआ एक बड़ा विद्रोह था. ईस्ट इंडिया कंपनी ब्रिटिश क्राउन की ओर से एक संप्रभु शक्ति के रूप में कार्य करती थी. विद्रोह 10 मई 1857 को दिल्ली से 40 मील (64 किमी) उत्तर-पूर्व में स्थित मेरठ के छावनी कस्बे में कंपनी की सेना के सिपाहियों के विद्रोह के रूप में शुरू हुआ. इसके बाद यह मुख्य रूप से ऊपरी गंगा के मैदान और मध्य भारत में अन्य विद्रोहों और नागरिक विद्रोहों में बदल गया. जिसे मुख्य रूप से सैनिक विद्रोह भी कहते है कहा जाये तो यह पहला स्वतंत्रता आंदोलन भी कहा जा सकता है. सेमिनार में विभाग के छात्र ज्योति कुमारी,करण कुमार,सरस्वती पासवान, शिवानी सिंह, साक्षी राज, सिमरन कुमारी, काजल कुमारी, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, तरननुम नाज, छोटी कुमारी, पार्वती कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने प्रजेंटेशन दिया.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन