सुखासन में सड़क पर से हटाया गया अतिक्रमण
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

सुखासन में सड़क पर से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन में गुरुवार को सड़क पर से अतिक्रमण हटाया गया, जिसका नेतृत्व अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया.ज्ञात हो कि अतिक्रमण के कारण रोड और नाला निर्माण कार्य रूका हुआ था. इसकी सूचना अंचल कार्यालय को मिली थी. जांच के बाद अतिक्रमण वाद दर्ज कर सुनवाई की गयी. अतिक्रमण करने वालों को कई बार मौका दिया गया. इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इससे निर्माण कार्य बाधित हो रहा था. इससे पहले प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सुखासन के मुखिया किशोर कुमार ने वार्ड नंबर पांच में विष्णूदेव पौद्दार के घर से सूर्य कुमार सूर्य के खेत तक सड़क व नाला निर्माण में अतिक्रमण की शिकायत की थी. उन्होंने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी. इसके बाद अंचल कार्यालय ने कार्रवाई की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










