डीएम ने सब स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य पर दिया जोर
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

डीएम ने सब स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य पर दिया जोर
विज्ञापन
मधेपुरा.
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के निर्माणाधीन मुरलीगंज के जीतापुर 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का गुरुवार को निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया. उन्होंने कार्यस्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुये संबंधित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाय एवं कार्य को तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाय. डीएम ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










