छात्र जीवन में साथ लेकर चले मेहनत, अनुशासन व ईमानदारी : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
छात्र जीवन में साथ लेकर चले मेहनत, अनुशासन व ईमानदारी : प्राचार्य

छात्र जीवन में साथ लेकर चले मेहनत, अनुशासन व ईमानदारी : प्राचार्य

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के भौतिकी विभाग में स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि विदाई का यह पल एक नई शुरुआत की ओर इशारा करता है. आप सभी अपने जीवन में मेहनत, अनुशासन व ईमानदारी को साथ लेकर चलें. यही आपके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है. कार्यक्रम में उपस्थित बीएनएमयू के पूर्व विकास पदाधिकारी प्रो ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि आप युवा पीढ़ी देश का भविष्य हैं. आपके विचार, आचरण एवं कर्म से समाज को दिशा मिलेगी. शिक्षा को सिर्फ परीक्षा की दृष्टि से नहीं, बल्कि जीवन निर्माण के माध्यम के रूप में देखें. डा रंजन कुमार ने कहा कि यह समय अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने एवं नये अवसरों का स्वागत करने का है. मौके पर डा रतनदीप, डा संतोष कुमार, डा अंकेश, छात्र संजीव कुमार, दिव्यांशु कुमार, संतोष कुमार, ललटू कुमार, अंकित कुमार, अभिनंदन कुमार, सरफराज आलम, पुरुषोत्तम कुमार, शंकर, केशव, मिथिलेश, आदित्य, सुमित, रोमा, सोनी, मनीषा, समी, नेहा, पूजा, संदीप, मनीष आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन