Madhepura. मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी 35वर्षीय अमरेन्द्र यादव की ईलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी 35वर्षीय अमरेन्द्र यादव की ईलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

कुमारखंड मधेपुरा. कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र के बिशनपुर कोड़लाही पंचायत में आपसी प्रतिद्वंदिता में हुई मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी 35वर्षीय अमरेन्द्र यादव की ईलाज हेतु लेजाने के क्रम में शुक्रवार की रात रास्ते में मृत्यु हो गई। युवक ग्राम कचहरी के सरपंच बिंदेश्वरी यादव का छोटा पुत्र है। जमीन खरीदने को लेकर बड़े भाई अंजनी कुमार से करीब एक साल से प्रतिद्वंदिता चल रहा था। दस दिन पूर्व बहियार में मकई के पत्ता तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पति पत्नी एवं पुत्र लाठी डंडा एवं दबिया से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं जख्मी के आंख में मिर्ची पाउडर भी डाल दी। पुलिस के भय से झोला छाप चिकित्सक घटना कर्मी के बहनोई रानीपट्टी सुखासन पंचायत के बेलही टोला निवासी शिवकिशोर यादव द्वारा इलाज किया जा रहा था।जख्मी की हालत बिगड़ने पर उन्होंने जेएनकेटी मधेपुरा में भर्ती कराया गया था जहां से हालत गंभीर देख उन्हें पटना रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन