मधेपुरा के सिंहेश्वर में 116 वासविहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिंहेश्वर अंचल कार्यालय में 'अभियान बसेरा-2' के तहत 116 भूमिहीन ऋषिदेव परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा वितरित किए गए. वर्षों के इंतजार के बाद जमीन मिलने से इन परिवारों के घर बनाने के सपने को पंख लगे हैं.

विज्ञापन

मधेपुरा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिंहेश्वर अंचल कार्यालय में अभियान बसेरा-2 के तहत चिन्हित वासविहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र और पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सिंहेश्वर विधायक डॉ. रमेश ऋषि ने 116 वासविहीन ऋषिदेव परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया. वर्षों से जमीन और स्थायी आशियाने की आस लगाए परिवारों के लिए पर्चा मिलना खुशी और भावुकता का पल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ नवीन कुमार सिंह, बीडीओ ज्योति गामी, बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार झा, प्रभाष मल्लिक सहित अन्य मौजूद रहे.

जमीन मिलने से पूरा होगा घर का सपना

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. रमेश ऋषि ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. अभियान बसेरा-2 के माध्यम से वासविहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जमीन का अधिकार मिलने से गरीब परिवारों को स्थायी आशियाने की उम्मीद मिलने के साथ उनके जीवन में सुरक्षा और आत्मसम्मान की भावना भी मजबूत होगी. अपनी जमीन पर घर होने से परिवार के जीवन में स्थिरता आती है और बच्चों के भविष्य को भी बेहतर आधार मिलता है.

विधायक ने लाभुक परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें.

पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम का संचालन सिंहेश्वर अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया. अंचल प्रशासन की ओर से पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गयी.

अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे. उन्होंने लाभुक परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र सुरक्षित रखने और इससे संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने की सलाह दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन