मवेशी व्यापारी से अपराधियों ने पैसा व मोबाइल छीना
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

मवेशी व्यापारी से अपराधियों ने पैसा व मोबाइल छीना
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला में बाइक सवार दो अपराधियों ने मवेशी व्यापारी से एक लाख रुपये लूट लिया. बताया कि बुधवार को एनएच 106 पर जजहट सबैला गांव के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के रजनी शाहपुर से एक मवेशी व्यापारी पिकअप से सिंहेश्वर मवेशी हाट जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वाहन को ओवरटेक कर हथियार के बल पर लूटपाट की. पीड़ित व्यापारी विलास यादव ने बताया कि घटना जजहट सबैला पंचायत में एनएच 106 पर टाटा शोरूम के पास हुई. अपराधी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार थे. उन्होंने हथियार दिखाकर प्लास्टिक बैग में रखे एक लाख नकद, मोबाइल छीन लिया. घटना के बाद अपराधी सिंहेश्वर की ओर फरार हो गया. पीड़ित ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष विनोद सिंह को दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










