गढ़िया-रामनगर पथ पर अपराधियों ने सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये लूटे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 9:37 PM
अपराधियों ने सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये लूटे
कुमारखंड. थाना क्षेत्र के गढ़िया-रामनगर पथ पर बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये लूटे लिये. जानकारी के अनुसार श्रीनगर थाना के परमानंदपुर गांव निवासी एसबीआइ बैंक के सीएसपी संचालक नवीन कुमार का भाई अजय कुमार भारतीय स्टेट बैंक सिकरहट्टी शाखा से शाम करीब पांच बजे दो लाख रुपया निकासी कर गढ़िया-रामनगर पथ के रास्ते बाइक से परमानंदपुर लौट रहे थे. बाइक पर सवार दो बदमाश बैंक शाखा से उसका पीछा करते हुए गढ़िया-रामनगर पथ स्थित गोरधुआ नदी पुल से कुछ दूरी पर उन्हें हथियार के बल पर रोक लिया. बाइक रोकते ही सीएसपी संचालक अजय कुमार अपने बाइक की चाभी पास के खेत में फंेक दिया. बदमाशों ने पिस्तौल सटा कर रुपये से भरा बैग छीन लिया. घटना से सहमे सीएसपी संचालक बाइक से घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. सीएसपी संचालक नवीन कुमार एवं अजय कुमार परिजनों के साथ कुमारखंड थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










