सीओ के निजी ड्राइवर को ग्रामीणों ने अवैध हथियार के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
सीओ के निजी ड्राइवर को ग्रामीणों ने अवैध हथियार के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

आवाज सुनकर बाहर निकल कर आए तो उक्त युवक ने मेरे साथ मारपीट करते हुए हथियार सटा दिया.

विज्ञापन

सीओ की गाड़ी चलाता था आरोपी- प्रतिनिधि, शंकरपुर, मधेपुरा शंकरपुर अंचलाधिकारी के प्राइवेट ड्राइवर को शनिवार के देर रात्रि बागवियानी गांव से अवैध देशी हथियार के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया. जानकारी अनुसार सीओ के प्राइवेट ड्राइवर हसनपुरा निवासी मनोज यादव अवैध हथियार से लैस होकर बागबियानी गांव के विनोद शर्मा के यहां पहुंचकर घर में सो रहे गृह स्वामी को जोर जोर से आवाज लगाया. जैसे ही गृह स्वामी आवाज सुनकर बाहर आया कि मनोज यादव ने मारपीट करते हुए हथियार सटा दिया. हो हल्ला होने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने साहस का परिचय देते हुए उक्त हथियार बंद युवक को पकड़ कर अपने कब्जे में लेकर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हथियार के साथ युवक को अपने कब्जे में कर थाना लाया गया. उक्त घटना को लेकर बागबियानी निवासी विनोद शर्मा ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि शनिवार के देर रात्रि हमलोग सपरिवार खाना पीना खाकर घर में सो रहे थे. रात के करीब पौने बारह बजे के आसपास दरवाजे पर से किसी आदमी के द्वारा आवाज देते सुनाई दिया तो आवाज सुनकर बाहर निकल कर आए तो उक्त युवक ने मेरे साथ मारपीट करते हुए हथियार सटा दिया. हम हो हल्ला करने लगे हो हल्ला सुन परिवार के लोग सहित अगल बगल के लोग दौर कर आए तो युवक को हथियार के साथ पकड़ लिया. हसनपुरा निवासी चंदेश्वरी यादव के पुत्र मनोज यादव को देशी मस्कट के साथ पुलिस को सौंप दिया गया. इस बाबत थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि विनोद शर्मा के आवेदन पर कांड दर्ज कर हसनपुरा निवासी मनोज यादव जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन