मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को किया गया सम्मानित

महिलाओं की तरक्की के बिना किसी भी समाज और देश की तरक्की संभव नहीं है.
मधेपुरा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नुतन कुमारी एवं प्रशिक्षु न्यायिक दंडाधिकारी पुनम कुमारी को सम्मानित किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि महिलाओं की तरक्की के बिना किसी भी समाज और देश की तरक्की संभव नहीं है. इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार, विकास मिश्रा, धीरेन्द्र राय, राजेश कुमार, नयन कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेश कुमार मिश्रा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष अभिमन्यु, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दिनेश मणी त्रिपाठी, नफीस कामरान, सुबोध कुमार जिला विधिक सेवा के राजकुमार, अजीत कुमार, निशिकांत, शंकर कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










