ePaper

नगर पंचायत कार्यालय के समीप युवक का मिला शव

Updated at : 03 Oct 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के समीप युवक का मिला शव

नगर पंचायत कार्यालय के समीप युवक का मिला शव

विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, विरोध में किया सड़क जाम मुरलीगंज. नगर पंचायत कार्यालय के समीप बुधवार को लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार सदल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच है. शव के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था. सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीर वायरल होने पर युवक की पहचान मुरलीगंज वार्ड संख्या आठ निवासी प्रकाश यादव के पुत्र मनीष यादव के रूप में हुई. पिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हाट बाजार में गणेश पूजा के दौरान मनीष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी और शराब पीने के आरोप में उसे जेल भी भेजा गया था. वहीं मृतक की मां जूली देवी ने बताया कि सोमवार की शाम एक युवक उसे घर से बुलाकर मोबाइल ठीक कराने के बहाने पांच सौ रुपये लेकर निकला था, जो देर रात तक नहीं लौटा. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. जूली देवी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उसे जेल से छुड़ाया और पहले झगड़ा किया था, उन्हीं का हाथ इस हत्या में हो सकता है. इधर, आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को बेंगा पुल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद एक घंटे बाद जाम हटाया गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एक को नामजद अभियुक्त और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन