ePaper

bihar election 2025 : आदर्श, युवा, महिला व पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्रों की तैयारी अंतिम चरण में

Updated at : 02 Nov 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
bihar election 2025 : आदर्श, युवा, महिला व पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्रों की तैयारी अंतिम चरण में

bihar election 2025 : मधेपुरा में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, सुरक्षित व प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से आदर्श मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र, महिला मतदान केंद्र तथा पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग प्रबंधन) मतदान केंद्रों का निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से संपन्न कराया जा रहा है.

विज्ञापन

bihar election 2025 : मधेपुरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों 70 आलमनगर, 71 बिहारीगंज, 72 सिंहेश्वर (अनुसूचित जाति) व 73 मधेपुरा में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, सुरक्षित व प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से आदर्श मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र, महिला मतदान केंद्र तथा पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग प्रबंधन) मतदान केंद्रों का निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से संपन्न कराया जा रहा है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के निर्देशन में इन सभी विशेष मतदान केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, दिव्यांगजनों हेतु रैम्प, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, टेंट, प्राथमिक उपचार केंद्र, सेल्फी पॉइंट, आकर्षक सजावट तथा मतदाता सहायता हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है. उद्देश्य यह है कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के दिन एक सुगम, सुरक्षित और प्रेरक वातावरण प्राप्त हो सके.

जिले के प्रमुख विशेष मतदान केंद्रों की सूची से चयनित उदाहरण

70 – आलमनगर विधानसभा क्षेत्र :

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हट्टा – पिंक मतदान केंद्र

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चेंगाई – युवा मतदान केंद्र

बाबा विश्वनाथ कॉलेज, चौसा – आदर्श मतदान केंद्र

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आलमनगर – पीडब्ल्यूडी

71 – बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र :

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरैली वार्ड – आदर्श मतदान केंद्र

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोशी कॉलोनी – पिंक मतदान केंद्र

उच्च माध्यमिक विद्यालय, गलवाड़ा – युवा मतदान केंद्र

मध्य विद्यालय, बिहारीगंज – पीडब्ल्यूडी

72 – सिंहेश्वर (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र :

प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, सुखासन – पिंक मतदान केंद्र

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रतवारा – आदर्श मतदान केंद्र

उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, तेजौरिया – युवा मतदान केंद्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हट्टा – पीडब्ल्यूडी

73 – मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र :

ठाकुर प्रसाद कॉलेजिएट विद्यालय, मधेपुरा – पीडब्ल्यूडी, शिवनंदन प्रसाद मंडल इंटर विद्यालय, मधेपुरा – युवा मतदान केंद्र

मध्य विद्यालय, जगजीवन आश्रम, मधेपुरा – आदर्श मतदान केंद्र, मतदाता सुविधा और जागरूकता के लिए विशेष पहल, प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के मार्गदर्शन हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं. प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा मतदाताओं को सहायता व आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा शत-प्रतिशत मतदान कर जिले को राज्य में एक “मॉडल निर्वाचन जिला” बनाने में योगदान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन